Here we will know about strange or weird nature of cockroach in hindi. Cockroach in Hindi means तिलचट्टा. कॉकरोच सिर कटने के बाद भी जिंदा क्यों रहते हैं? ऐसा कौन सा जीव है जो सिर कटने के बाद भी जीवित रहता है?
कॉकरोच एक ऐसा जीव है जिसका सिर काट देने के बाद भी वह 9 दिनों तक जीवित रह सकता है। इसके लिए जिम्मेदार कॉकरोच के शरीर की स्पेशल बनावट का होना है। कॉकरोच के बारे में इस रोचक तथ्य को अब जरा विस्तार से जान लेते हैं।
कॉकरोच के बॉडी पर अनगिनत छोटे-छोटे छेद होते हैं जिससे वह सांस लेता है। यानि कि सांस लेने के लिए कॉकरोच अपने सिर पर निर्भर न होकर वह अपने धड़ (बॉडी) पर निर्भर रहता है। कॉकरोच के बॉडी पर स्थित इन छिद्रों को स्पाईरेकल (Spiracle) और उस नली जिसमें से होकर हवा गुजरती है उसे ट्रैकिया (Trachea) कहते हैं।
जब कॉकरोच का सिर काट दिया जाता है तब उसके स्वसन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। जीवित रहने के लिए जरुरी ऑक्सीजन की सप्लाई सिर कट जाने के बाद भी उसे मिलता रहता है और इसीलिए वह जीवित रहता है।
कॉकरोच को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन के साथ-साथ पानी और भोजन की भी जरूरत होती है। कॉकरोच अधिकतम एक हफ्ते तक प्यासे और चार हफ़्तों तक भूखे जीवित रह सकते हैं । इसीलिए जब कॉकरोच का सिर काट दिया जाता है तब वह 8 या 9 दिनों तक जीवित रहता है और उसके बाद प्यास की वजह से वह मर जाता है।
Some more Interesting Facts about Cockroach in Hindi
01. कॉकरोच एक ऐसा जीव है जो सड़ी-गली, कूड़ा-कचड़ा, किताब, फल, मिठाई, भोजन इत्यादि कुछ भी खा सकता है।
02. कॉकरोच लगभग 40 मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है। यही कारण है कि पानी के अंदर डूबे होने पर भी वह आधे घंटे तक जीवित रहता है।
03. कॉकरोचों में रेडिएशन सहने की क्षमता अन्य बड़े जीवों के अपेक्षा 13 गुना से भी ज्यादा होती है।
04. कॉकरोच की कुछ ऐसी भी प्रजातियाँ हैं जो जीरो डिग्री तापमान पर भी जीवित पाई गई हैं।
क्या आपको पता है —
- अमेज़न के BOILING RIVER में जो गया वो फिर लौटकर नहीं आया
- एक ऐसा घर जिसमें रहने वाले लोग खाते एक देश में हैं और सोते दुसरे देश में
05. मादा कॉकरोच आकर में नर कॉकरोच से बड़ी होती है।
06. कॉकरोच का जीवन काल लगभग एक साल होता है और उनके बच्चे चार महीनों में जवान हो जाते हैं।
07. कॉकरोच इस धरती का एक Living Fossil है यानि की एक ऐसा जीव जो करोड़ों साल से धरती पर जस का तस विद्यमान है। डायनासोरों से भी पहले से यह धरती पर रह रहा है।
08. कॉकरोच अपने दोनों पैरों पर खड़ा होकर 18 किलोमीटर पर घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है।
09. कॉकरोच समूह में रहने वाला प्राणी है अकेला रहने की स्थिति में यह बीमार हो जाता है।
10. चीन और थाईलैंड में कॉकरोचों को फ्राई करके बड़े चाव से खाया जाता है।
11. कॉकरोच की लगभग 4500 प्रजातियाँ होती हैं जिसमें से सिर्फ 30 प्रजातियाँ ही हमारे घरों में पाई जाती हैं।
12. अन्य कीड़ों की भांति कॉकरोच की दोनों आँखें Compound Eye होती हैं यानी की इनकी प्रत्येक आँख में हजारों लेंस होते हैं। इसलिए कॉकरोच एक साथ अनेकों चीजें देख सकता है।