Just for laughing read this Indian Jokes in Hindi language.
बैंक मैनेजर:- हम आपको बिना interest के loan दे रहे हैं…
संता :- अगर आपको देने में कोई interest ही नहीं है….
तो फिर आप क्यों दे रहे हो ? हमें नहीं चाहिए ….
एक बार ट्रेन में एक इंडियन और एक अंग्रेज सफर कर रहे थे। अंग्रेज कोट-पैन्ट पहने था जबकि इंडियन कुरता-पजामा।
इंडियन के पजामा को देखकर अंग्रेज बोला :- तुम्हारा यह देसी पैन्ट (पजामा) तो बहुत आरामदायक मालूम पड़ता है। यह कितने दिनों तक चल जाता होगा?
इंडियन बोला :- यही कोई 6 साल तक।
अंग्रेज आश्चर्य से बोला :- वाऊ ! इतने पतले कपड़े का है, फिर भी 6 साल चल जाता है?
इंडियन बोला :- देख भाई ! तू इसके मोटे पतले होने पे मत जा। मैं इस पजामे को एक साल तक खूब रगड़ कर पहनता हूँ।
फिर मेरी बीवी इसे काट- छांट कर मेरे छोटे बेटे के साइज़ की बना देती है। और मेरा बेटा भी इसे लगभग एक साल तक पहनता है।
उसके बाद मेरी बीवी उसे फिर से काट-छांट कर तकिये का खोल बना देती है। और तकिये का खोल भी लगभग एक साल तक चल जाता है।
उसके बाद मेरी बीवी उसे एक साल तक किचेन में इस्तेमाल करती है।
इतना सब सुनने के बाद अंग्रेज बोला :- फिर उसके बाद तो फेंक देते होंगे?
इंडियन बोला :- अरे नहीं साहब, इतनी जल्दी थोड़े न फेंक देंगे। उसके बाद 6 महीने तक मैं उस कपड़े से अपने जूते चमकाता हूँ और उसके अगले 6 महीने तक अपनी बाइक चमकाता हूँ।
इन्हें भी पढ़ें —
- नार्थ सेंटिनल आइलैंड पे जानेवाले कभी जिन्दा वापस क्यों नहीं आते?
- हनी सिंह के गाने सुन खेतों से भागे जंगली सूअर
उस इंडियन को आश्चर्य से देखते हुए अंग्रेज बोला :- फिर उसके बाद तो फेंक ही देते होंगे?
इंडियन बोला :- इतनी जल्दी थोड़े न फेंक देंगे उसे। उसके बाद मेरे बच्चे उससे कपड़े वाली गेंद बनाकर एक साल तक खेलते हैं।
और फिर उसके बाद मेरी बीवी उस गेंद को लकड़ी से खाना बनाने वाले चूल्हे में इंधन के रूप में जला देती है।
अबकी बार अंग्रेज पसीना पोंछते हुए बोला :- आप इंडियन तो बड़े कमाल के हो। यानि कि इतने दिनों तक चलने के बाद आपके पजाने की लाइफ खतम होती है।
इंडियन मुस्कुराते हुए बोला :- अरे नहीं साहब ! जलने के बाद भी वो काम आता है।
अंग्रेज बोला :- जलने के बाद भी ! वो कैसे?
इंडियन बोला :- जलने के बाद उसकी बची हुई कोयले से मेरी बीवी बर्तन मांजती है।
इतना सुनते ही अंग्रेज ट्रेन में ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
जब उसे होश आया तब बुदबुदाते हुए बोला :- अब समझ में आया कि 1947 में अंग्रेज भारत छोड़कर अपने वतन लौट जाने को क्यों मजबूर हुए !!!